शिक्षक पूरे जीवन काल तक अपनी सेवाएं देता है: अरविंद शुक्ला

सिकरारा,संकल्प सवेरा :विकासखंड सिकरारा क्षेत्र के लालाबाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय बाल कृष्णगंज में वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कार्यक्रम में मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा शिक्षक पूरे जीवन काल तक अपनी सेवाएं देता है।
सेवानिवृत्त के बाद बुढापे की लाठी पेंशन ही सहारा रहता है हम सभी समाज के मार्गदर्शक है हमें अपनी मांग को मांगने वाले नेता का साथ देना होगा जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी हम संघर्ष करते रहेंगे और हर बार और ज्यादा साथियों के साथ मिलकर शिक्षण कर्मियों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया जिसमें 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक राम बहादुर सिंह, जयप्रकाश मिश्र, छोटेलाल व लीलावती सिंह को मुख्य अतिथि व शिक्षकों ने अंगवस्त्रम धार्मिक पुस्तकें व मोमेंटो देकर सम्मानित किया बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों के बीच शिक्षक प्रतिनिधियों रवि चंद्र यादव ,लाल साहब यादव राम दुलार,सुनील कुमार , लक्ष्मी कांत सिंह ,रामप्रसाद यादव,
डॉ०संजय रजक ,राकेश कुमार, शरद यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के सिकरारा के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव डॉ ० कृपानिधि मंत्री, ओमकार पाल ने लोगों को संबोधित किया । इस अवसर पर अमरावती देवी, देविका रानी ,सुषमा यादव राधा रानी, गायत्री श्रीवास्तव सुमनलता, आशा यादव सहित ,संतोष रजक विनोद कुमार ,विनोद कुमार पाल रामचंद्र यादव, अरविंद यादव रूद्र सेन ,मुकेश यादव ,जय किशन संजय ,चंद्रशेखर बालेंदर, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, विजय प्रताप ,हीरालाल ,रमेश चंद शिव शंकर, राहुल ,विनोद प्रीतेश ,परशुराम ,राजकुमार राजेंद्र मौर्य सहित तमाम शिक्षक उपस्थि












