विधायक से सहयोग मांग रहे शिक्षक संगठन, सौपा ज्ञापन
संकल्प सवेरा बरसठी | पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर शिक्षक संगठन अब विधायकों से सहयोग मांग रहे हैं। मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने मड़ियाहूं विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।परिषदीय शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दूसरे चरण में प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर 7 सूत्री मांगों को लेकर मड़ियाहूं तहसील के अध्यक्षों ने अपना दल (एस) की विधायक डॉ लीना तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने शिक्षकों की मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि, 1 अप्रैल 2005 के बाद प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी, उसके स्थान पर नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी गई जो शेयर मार्केट पर आधारित है। संघ की मांग है कि बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को शीघ्र लागू किया जाए
तथा राज्य कर्मचारियों के तहत शिक्षकों को भी कैशलेश चिकित्सकीय सुविधा दी जाए व वेतन विसंगति को दूर करने, शिक्षामित्रों अनुदेशकों के अध्यापक पद पर समायोजन पदोन्नति सहित अन्य मांग लंबे समय करते चले आ रहे हैं लेकिन सरकार असंवेदनशील हो गई है। किंतु हमारा आंदोलन हमारी मांगों के पूरा होने तक लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री सुभाष संगठन मंत्री विजय शंकर, उपाध्यक्ष सोमेंद्र त्रिपाठी ‘सरजी’, प्रदीप मौर्या, श्रीपाल सिंह, विनोद जायसवाल, शशांक मिश्रा, जयप्रकाश सहित दर्जनो शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।












