शिक्षक नेता ने पत्रकार से की साढ़े पांच लाख रुपए की ठगी,मुकदमा दर्ज
जौनपुर,संकल्प सवेरा।... लाइन बाजार थाने में एक शिक्षक नेता के खिलाफ लाइन बाजार थाने में ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाते हुए पत्रकार विनय सिंह ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने जौनपुर में जमीन दिलवाने के नाम पर उनसे साढ़े पांच लाख रूपये की ठगी कर ली,
और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुआ है।न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में विनय सिंह ने आरोप लगाया है कि संतोष सिंह भी अध्यापक हैं,जो जमीन खरीदने व बेचने का काम करते हैं,
जिसके कानूनी दांवपेच से बचने के लिए उसने एचडीएफसी बैंक में सुदेश कुमार मौर्य के नाम से डमी खाता भी खुलवा रखा है।विनय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी जो सरकारी अध्यापक हैं,उनके बैंक खाते से उन्होंने संतोष सिंह के डमी बैंक खाता में पांच लाख का चेक के माध्यम से पन्द्रह अक्टूबर 2018को ले लिया।पुनः पांच जुलाई को 2019 को रजिस्ट्री करने के लिए बुलायाऔर कैश पचास हजार रुपये लेकर गायब हो गए।विनय सिंह ने आरोप लगाया कि बाद में जब संतोष सिंह के आवास पर जाकर पैसा मांगा तो पैसा देने से मना कर दिया।












