• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में नहीं यूएई में होगा, बीसीसीआई ने की घोषणा

कोरोना के बीच बीसीसीआई ने आईसीसी को बता दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा. टूर्नामेंट के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में होने हैं. टूर्नामेंट का आयोजन बीसीसीआई ही करेगा

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 28, 2021
in Jaunpur
0
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में नहीं यूएई में होगा, बीसीसीआई ने की घोषणा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संकल्प सवेरा,नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में होगा. आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई. कोरोना के चलते पहले ही देश में इसके आयोजन को लेकर संदेह था. इस बीच बीसीसीआई ने आईसीसी को इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है. टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बचे 31 मुकाबले भी यूएई में होने हैं. बोर्ड के सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट को शिफ्ट किए जाने के बारे में जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जय शाह ने कहा कि हमने आईसीसी को आज आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप को यूएई में शिफ्ट किए जाने के बारे में जानकारी दे दी है. टूर्नामेंट की तारीख पर फैसला आईसीसी करेगा. जानकारी के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच टूर्नामेंट का आयाेजन भारत में होना मुश्किल था.

ओमान में हो सकते हैं शुरुआती मुकाबले
17 अक्टूबर से वर्ल्ड कप के मुकाबले शुरू हो सकते हैं. 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा.  टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई के अलावा ओमान में भी हो सकते हैं. आईपीएल के मुकाबले होने के कारण यूएई में आयोजन को लेकर अधिक दबाव ना पड़े. इस कारण शुरुआती राउंड के मुकाबले ओमान में हो सकते हैं. यूएई की बात करें तो दुबई, शारजाह और अबुधाबी में मुकाबले होने हैं. इससे पहले 2016 का टी20 वर्ल्ड का आयोजन भारत में ही हुआ था. तब विंडीज की टीम चैंपियन बनी थी.
वर्ल्ड कप में कुल 45 मुकाबले होने हैं
टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमों को मौका दिया गया है. कुल 45 मुकाबले हाेने हैं. पहला राउंड 8 टीमों के बीच होगा. दो ग्रुप में 4-4 टीमें रहेंगी. कुल 12 मैच होंगे. दोनों ग्रुप की टॉप टीम सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेगी. यहां 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. कुल 30 मैच होंगे. इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइन होगा.

सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल भी यूएई में
जानकारी के मुताबिक आईपीएल के बचे मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच हो सकते हैं. इसका आयाेजन भी यूएई में होना है. बीसीसीआई पहले ही इसकी घोषणा कर चुका है. 4 मई को कोरोना केस आने के बाद 29 मैच के बाद ही टी20 लीग को स्थगित कर दिया था. अभी सीजन के 31 मुकाबले बचे हैं.

Previous Post

जिलाधिकारी ने रिटायर होने के बाद भी रह रहे लोगों से कमरा खाली करवाने का दिया निर्देश

Next Post

GRP ने पकड़ा 2 करोड़ 60 लाख रुपये का सोना, दो तस्कर गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
GRP ने पकड़ा 2 करोड़ 60 लाख रुपये का सोना, दो तस्कर गिरफ्तार

GRP ने पकड़ा 2 करोड़ 60 लाख रुपये का सोना, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.