केराकत नगर निवासिनी अर्पिता सोनी पुत्री राजेश सेठ ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 84 प्रतिशत अंक पाकर क्षेत्रवासियों के साथ साथ समाज को भी गौरवान्वित किया। अर्पिता सोनी के इस उपलब्धि पर केराकत स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने अर्पिता को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अर्पिता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की वह नीट की परीक्षा क्लियर करके व बड़ा डॉक्टर बनकर देश व जनमानस की सेवा करना चाहती है जिसपर सभी लोगों ने बहुत प्रशंसा की।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक नरायनसेठ राही, राजकुमार सेठ, साहबलाल सेठ, संगठन फॉउंडर कृष्ण कुमार वर्मा, विधिक सलाहकार डॉ. रजनीश सोनी(नेत्र सर्जन), राजेश सेठ, महेश सेठ आदि मौजूद रहें।












