स्वच्छ भारत अभियान1अक्टूबर से लेकर 31 तक चलाया जा रहा है:उपेंद्र तिवारी
स्वच्छता के प्रति लोगों में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक किया जाए
संकल्प सवेरा,जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी,. राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव,सांसद राज्य सभा सीमा द्विवेदी के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर गया।

राज्यमंत्री के द्वारा अपने संबोधन में केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान 01 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर, गांव गांव शहर, कस्बे आदि स्थानों पर स्वच्छता के प्रति लोगों में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक किया जाए। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। 

मा. राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जनपद को स्वच्छ रखने में लोग सफ़ाईकर्मियों का सहयोग करें। सरकार के द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाकर स्वच्छता के क्षेत्र में नये आयाम ला रही है। जनपद में कूडो के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। मा. राज्यमंत्री ने कहा कि संकल्प ले कि आज के बाद प्लास्टिक का प्रयोग नही करेंगे। मा. राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश मे सफाई का बीड़ा प्रधानमंत्री जी के द्वारा उठाया गया है, जिनके निर्देशन में मलिन बस्तियों में भी सफाई के कार्य किये जा रहे है । उनके दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से प्रत्येक घर मे शौचालय बनाया जा रहा है।

घर- घर तक पानी पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग संकल्प ले कि जो भी व्यक्ति जहाँ भी रहे सफाई का विशेष ध्यान रखे। मा. विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि स्वच्छता दिनचर्या का अंग बन जाए तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। पर्यावरण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छता के प्रति बहुत गंभीर है जिसके लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह,अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव,

जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, पाणिनि सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।












