विवाहिता की संदिग्ध मौत
संकल्प सवेरा जौनपुर। बख्शा थाना अंतर्गत कौली गाँव में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार संगीता सरोज पत्नी कमलेश सरोज जो कि लाश फाँसी से लटकती हुई शनिवार को मिली। संगीत वर्तमान में आंगनबाड़ी सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।
मृतका के पति और ससुरालियों ने चाहा कि बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया जाय और इसके लिए वर्तमान प्रधान भी उसी की तरफ से थे। किसी ने वारदात की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












