निर्विरोध निर्वाचित हुए आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को समर्थकों ने दी बधाई ![]()
____________________
संकल्प सवेरा,जौनपुर। योगी सरकार 2.0 में आयुष राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार मंत्रालय का दायित्व निभाने वाले वाराणसी से लोकप्रिय कद्दावर ब्राह्मण चेहरा दयाशंकर मिश्र दयालु जी को विधान परिषद चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों ने फोन कॉल और पुष्प गुच्छ भेजकर शुभकामनाएं प्रेषित की ।
आपको बता दे कि सोमवार को जैसे ही निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हुई वैसे ही मंत्री जी के समर्थकों ने वाराणसी में जश्न मनाया । वरिष्ठ भाजपा नेता और आयुष राज्य मंत्री के करीबी श्री उपेन्द्र मिश्र ने फोन के करके मंत्री जी को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह वाकई शानदार है अब मंत्री जी सदन में विकास के मुद्दे को और जोरदार तरीके से रखेंगे ।
भाजपा के मंडल संयोजक और पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने मंत्री जी के ट्विटर हैंडल पर शुभकामनाएं भेज कर मंत्री जी को बधाई प्रेषित करते हुए कहा की दयशंकर मिश्र जी ने आयुष मंत्रलाय सम्हालते ही पूरे मंत्रालय का कायाकल्प कर दिया है ।
ऐसे ही ऊर्जावान नेताओं की जरूरत है देश को । श्री मिश्र ने कहा कि श्री दयाशंकर जी आगे और तरक्की करेंगे और एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर देश प्रतिनिधित्व करें यही शुभकामनाएं है ।












