जफराबाद।पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने बुधवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरी निर्देश दिया।
एस पी पहले कार्यालय में पहुंचकर रजिस्टरों को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद मुशी प्रदीप सिंह से समाधान रजिस्टर मांगा।समाधान रजिस्टर में पुलिस टीम का नाम नही होने पर आदेश दिया
कि राजस्व टीम के साथ जाने वाले दरोगा व सिपाही का भी नाम लिखा जाए।जिससे जरूरत पड़ने पर जानकारी ली जा सके। उसके बाद वे कम्प्यूटर कक्ष में गए।वहां पर पासपोर्ट के बारे में जानकारी मांगी।
उनके पूछने मुंसी ने बताया कि पासपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन टैबलेट में रहता है।उन्होंने मुंसी की जानकारी पर संतुष्टि जतायी।उसके बाद में महिला हेल्प डेस्क पर पहुंच कर की जानकारी लिया।
इस दौरान सी ओ सिटी जितेंद्र दुबे व थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे।












