नई दिल्ली,संकल्प सवेरा/एएनआइ। पंजाब के नए मुख्यमंत्री का फैसला आज हाे जाने की संभावना है। सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब के नया सीएम बनना लगभग तय हाे गया है। बताया जाता है कि कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति हो गई और उनका नाम आलाकमान को भेज दिया गया है।
वीडियो कांन्फ्रेंसिंग से भी सोनिया गांधी को विधायक दल के फैसले के बारे में बता दिया गया। वह आज ही शपथ ले सकते हैं। बताया जाता है कि जातीय समीकरण काे साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके लिए अरुणा चौधरी व भारत भूषण आशु के नाम चर्चा में हैं।
सुखजिंदर सिंह रंधावा 2017 में तीसरी बार विधायक बने थे। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में जेल एवं सहकारिता मंत्री थे। वह पंजाब के डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक रहे हैं। वह कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी थे, लेकिन बाद में उनसे बगावत कर दी।
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद रंधावा ने तीन अन्य मंत्रियों तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबिंदर सिंह के साथ मिलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलुद कर दिया।
बताया जाता है कि रंधावा के सीएम बनने पर उपमुख्यमंत्री के रूप में दीनानगर की कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी और लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु उपमुख्यमंत्री बनेंगे। दोनों कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में भी मंत्री थे।
विधायक दल की बैठक के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा ही कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके बुजुर्ग हैं और फैमली के हेड हैं। जो बहुत बोलता है वो काम नहीं करता है।
रंधावा ने कहा कि वह कैप्टन के साथ 2002 से साथ रहे हैं और उम्मीद है आगे भी रहेंगे। दूसरी ओर, तृप्त राजिंदर बाजवा,परगट सिंह और मोहम्मद मुस्तफा रंधावा के घर पहुंचे












