संकल्प सवेरा,जौनपुर समाजवादी पार्टी के हजारों सपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान विधायक स्वं०सुखदेव राजभर के शवयात्रा को रामघाट मे श्रद्धांजलि अर्पित कर कंधा देकर अंत्येष्टि में शामिल हुए वहीं सपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा सुखदेव राजभर बहुत सहज सरल व्यक्तित्व के धनी थे वह सदा शोषित वंचित पिछड़े दलित के हित में हमेशा लड़ाई लड़ते रहते थे
विगत पूर्व में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात हुई थी और उन्होंने अखिलेश यादव पर विश्वास जताते हुए उनसे कहा था कि मैं जिस लड़ाई को शुरू से लड़ता चला रहा हूं वह लड़ाई अब हमारी शारीरिक अस्वस्थता के कारण धीमी न पड़े इसलिए अपने बेटे को मैं आपके शरण में दे रहा हूं क्योंकि मुझे विश्वास है कि जो लड़ाई हमने शुरू से लड़ी है इस समय वह कोई लड़ सकता है तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लड़ सकते हैं इन्हीं के नेतृत्व में दबे कुचले शोषित वंचित को उनका अधिकार मिल सकता है आज उनके सोच उनकी लड़ाई को लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी कटिबद्ध है आज पूरा समाजवादी परिवार उनकी अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर उन को सच्ची श्रद्धांजलि दिया और उनके बेटे के साथ पूरा समाजवादी परिवार खड़ा है और हर समय खड़ा रहेगा है श्रद्धांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप से विधायक शैलेंद्र यादव ललई,जगदीश नरायन राय,राजबहादुर यादव,गुलाब सरोज डां अवधनाथ पाल,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, संजय सरोज शकील अहमद, दीपचन्द राम,गजराज यादव,विकास यादव,पप्पू रधुवंशी, कमालुद्दीन अंसारी,पप्पू मौर्या, अनवारुल हक, लाल मोहम्मद रायनी,ऋषि यादव,भानु प्रताप मौर्या, मुकेश यादव, आदि लोग उपस्थित रहे












