बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अब सोशल मीडिया पर एक्टिव होने लगी हैं। सुहाना अब सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पिछले एक महीने में अपनी 4 स्टनिंग फोटो शेयर की हैं, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। ऐसे में देखते हैं उनकी ये तस्वीरें… (सभी फोटो- इंस्टाग्राम)

सुहाना ने मंगलवार को अपनी ही एक फोटो शेयर की है, जिसमें सुहाना काफी खुबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में सुहाना ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में सुहाना खान ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है, इसके साथ उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं।

पिछले हफ्ते सुहाना ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया था, जो स्किन टोन को लेकर सुहाना के लिए अभद्र कमेंट कर रहे थे, जिसके बाद सुहाना ने एक लंबा सा नोट लिखा था और उन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे। उन्होंने स्किन टोन को लेकर मजाक बनाने वाले लोगों को काफी सुनाया था और कहा था कि वो जैसी भी हैं वो काफी अच्छी हैं। यह फोटो उसी दौरान शेयर की थी।

खास बात ये है कि सुहाना का ये ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर उनके फैंस को भी काफी अच्छा लग रहा है।

बता दें कि सुहाना अभी फैमिली के साथ मुंबई में हैं और वैसे सुहाना अभी न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले भी सुहाना ने हाल ही के दिनों में अपनी कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।












