जौनपुर।कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है,इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस संस्थान के छात्र हैं।उक्त बातें रविवार को नगर के मियांपुर स्थित सायबर इंस्टिट्यूट पर नए वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कौशल विकास मिशन के एम आई एस मैनेजर शिवम सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि बिना कौशल के सफलता नही मिलती है और बिना कठिन परिश्रम के कोई हुनरमंद नही बनता है।इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक राजीव पाठक ने कहा कि साइबर इंस्टिट्यूट लगातार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिये प्रयासरत है।इसी क्रम में संस्था अपने पुरातन छात्रों को साइबर रत्न का सम्मान देकर गौरवान्वित अनुभूति कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा संस्थान के सात पुरातन छात्रों कृष्णा यादव,भीमसेन चौहान,अनुज पटेल,करिश्मा गौड़,शबनम साहिबा,राजू चौहान को साइबर रत्न का अवार्ड दिया गया ।
कार्यक्रम में कौशल विकास के सुरेन्द यादव,संजीव सिंह,मंगल चौहान,अंचल निषाद,शुभम उपाध्याय समेत छात्र छात्रायें उपलब्ध रहें।












