• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी

Success achieved by joint effort of UNICEF and Health Department

Sankalp Savera by Sankalp Savera
November 12, 2022
in Jaunpur
0
यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सामुदायिक बैठक कर इंकार करने वालों को किया तैयार
-धर्म गुरुओं का मिला सहयोग तो मासिक लक्ष्य का 95 प्रतिशत और गर्भवती का 98 प्रतिशत हुआ टीककारण
-यूनीसेफ और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी, जनप्रतिनिधियों का भी साथ

जौनपुर,संकल्प सवेरा। गलतफहमी के चलते टीकाकरण का विरोध करने वालों को स्वास्थ्य विभाग और यूनीसेफ ने फायदे गिनाए। संभ्रांत लोगों को इकट्ठा कर उनके हर प्रश्न का जवाब दिया। आमलोगों ने भी टीकाकरण के पक्ष में आवाज उठाई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी ली तो तत्काल 70 प्रतिशत परिणाम निकल आया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि सोंधी ब्लाक के लपरी गांव में गुरुवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय में सामुदायिक बैठक हुई। इसमें नियमित टीकाकरण में सहयोग न करने वाले वैक्सीन एवॉइडेंस बिहैवियर (वैब) परिवारों के बच्चों का टीकाकरण कराने का प्रयास किया गया। बैठक में संयुक्त राष्ट्र बाल आपातकोष (यूनीसेफ) की जिला मोबलाइजेशन समन्वयक (डीएमसी) गुरदीप कौर, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह टीकाकरण क्षयरोग, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, कालीखांसी, डिप्थीरिया, टिटनेस, इन्फ़्लुएन्ज़ा टाइप-बी (हिब इंफेक्शन), निमोनिया, दस्त, खसरा, रुबेला और दिमागी बुखार जैसी 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है। टीकाकरण न कराने पर बच्चे इन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। यूनीसेफ टीम ने टीकाकरण न कराने वाले परिवारों के नाम लिए और उनसे टीकाकरण में सहयोग मांगा। इस पर एक ने कहा कि उनके बच्चे की बांह पर टीका लगा था जो टीका पक गया था। दूसरे ने जांघ पर लगे टीके के पक जाने से टीकाकरण का विरोध किया। एक ने बताया कि उनके बच्चे को टीका लगने के बाद बुखार आ गया और सूजन हो गई। बच्चा दो दिन बहुत परेशान रहा जबकि एक ने अपने धर्म में बीमारी से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी नहीं बताया। उन्होंने इन स्थितियों के चलते टीकाकरण का विरोध किया।
इस गलतफहमी दूर करने के लिए गुरदीप कौर ने बताया कि टीका लगने के बाद बुखार होना, सूजन आना स्वाभाविक है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह अपने आप सही हो जाता है। एक धार्मिक नेता ने कहा कि ऐसी बातें शिक्षा की कमी की वजह से कही जाती हैं। धार्मिक पुस्तकों में कहीं भी ऐसा नहीं कहा गया है। उनमें भी स्वास्थ्य को बहुत महत्व दिया गया है। हमारी धार्मिक संस्थाएं भी स्वास्थ्य संदेश दे रहीं हैं। इसलिए टीकाकरण कराकर बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से मुक्ति दिलाएं और खुशहाल भारत बनाने में अपना योगदान दें।
इस दौरान वर्तमान और पूर्व प्रधान, पंचायत सहायक, स्वयं सहायता समूह के लोग, डॉक्टर, इमाम, मौलवी, सहायक अध्यापक, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि ने भी अपने-अपने स्तर से उनकी गलतफहमी दूर करने में मदद की। पूर्व प्रधान प्रेमचंद्र यादव ने मुसहर बस्ती में टीकाकरण कराने के लिए तैयार करवाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। इस पर बीएमसी अवधेश तिवारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ रमेश चंद्रा से फोन कर मुसहर बस्ती में विशेष टीकाकरण सत्र लगवाने का अनुरोध किया। डॉ चंद्रा ने प्रतिरक्षण अधिकारी (आईओ) राहुल कुमार यादव को तत्काल गांव में विशेष टीकाकरण सत्र के लिए निर्देशित किया।
मुसहर बस्ती में दो वर्ष तक के कुल 10 बच्चे थे जिसमें से ज्यादातर एक वर्ष से कम उम्र के थे जिन्हें टीका नहीं लगा था। पूर्व प्रधान प्रेमचंद्र और डीएमसी गुरदीप कौर के ब्रेनवाश करने से अभिभावक तैयार हो गए और सात बच्चों को टीका लग गया। इनमें से चार को बीसीजी, पोलियो-1, पेंटा-1, रोटा-1, न्यूमोनिया (पीसीवी-1) का टीका लगा। तीन बच्चों को मिजिल्स रुबेला (एमआर), जापानी इंसेफेलाइटिस (जेईई), गलाघोंटू, कालीखांसी, टिटनेस (डीपीटी) की पहली डोज लगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में ग्रामीण स्तर पर हर साल कुल 49,824 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसमें 4,152 सत्र हर महीने लगते हैं। मासिक लक्ष्य में अब तक 95 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। वहीं गर्भवती का टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष 98 प्रतिशत हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में एक वर्ष तक के 1,14,160 बच्चे और 1,34,899 गर्भवती हैं। पांच वर्ष तक के 5.50 लाख बच्चे हैं। इनका नियमित टीकाकरण सप्ताह में दो दिन हर बुधवार और शनिवार को होता है। इस दौरान माइक्रोप्लान के अनुसार ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण सत्र का आयोजन कर एएनएम करती है। ग्रामीण सत्र स्थलों पर गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। जिले में रिक्त उपकेंद्रों (सब सेंटर) के क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को माइक्रो प्लान के अनुसार टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं।

Previous Post

हाईटेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से जीजा साले की मौत, मचा कोहराम

Next Post

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में तारीखों का हुआ एलान; देखें पूरी शेड्यूल

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

पुलिस भर्ती परीक्षा “पंडित” शब्द का प्रयोग किया जाना बेहद अनुचित: अवधेश सिंह

March 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति परिवार ने स्वर्णिमा जायसवाल को किया सम्मानित

March 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.