मूल्यांकन में गड़बड़ी को लेकर छात्र छात्राओं ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में किया हंगामा
दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग की
कुलपति ने छात्रों को विचार करने का दिया आश्वासन
संकल्प सवेरा जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन में हुए गड़बड़ी को लेकर छात्र छात्राओं ने हंगामा प्रदर्शन और नारेबाजी किया । पुनःमूल्यांकन कराने की मांग की। कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैनर तले विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं पूर्वांचल पहुंचे। मुख्य गेट पर नारेबाजी प्रदर्शन हंगामा करने लगे।
पुलिस कर्मियों व सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हुई ।इसके बाद छात्र परिसर में घुस गए और कुलपति कार्यालय के सामने नारेबाजी प्रदर्शन हंगामा करने लगे। अन्दर आने जाने वाले लोगों को रोक दिए। काफी लोगों से नोकझोंक भी हुई ।सूचना पर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता मय फोर्स के साथ पहुंच कर हालात को काबू में किया ।इसके बाद कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने छात्रों के प्रदर्शन स्थल पर पहुचीं ।
उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनी। छात्रों ने मांग किया कि मूल्यांकन में भारी गड़बड़ी हुई है।30 फीसदी से अधिक छात्रों को जानबूझकर फेल किया है। जिसका फिर से मूल्यांकन कराया जाए। बिना प्रयोगात्मक परीक्षा कराए ही प्रयोगिक अंक प्रदान किए हैं ।जिससे परिणाम अंकों में गिरावट आई है उसमें सुधार किया जाए। छात्रों को औसत अंक अधिकतम अंक पाने वाले विषयों के आधार पर दिया जाए। छात्रों के अपूर्ण अंकपत्रो ठीक किया जाये।
तीन विषयों तीन प्रश्न पत्रों में बैक पेपर का प्रावधान 2018 से है उसी को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। इस पर कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से इस संबंध में विचार करके ही जो छात्र हित में होगा शीघ्र किया जाएगा ।
छात्रों ने पांच दिन का अवसर देकर शाम 4 बजे वापस हुए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली ।इस अवसर पर उददेश्य सिंह अभिषेक दुबे, हर्ष पांडे, , डेजी सिंह, सचिन सिंह दादा ,सेवेन्द्र सिंह, सुमित सिंह, प्रत्यूष सिंह, कौतुक उपाध्याय, बृजेश सिंह, रवि विश्वकर्मा, पंकज सोनकर, प्रिया रावत, आयुषी अग्रहरी, आंचल सिंह, प्रियंका, डाली सिंह ,उत्कर्ष साहू आदि लोग मौजूद रहे।












