वीडियो वायरल पर छात्र नेता सुधांशु सिंह व प्राचार्य से नोक झोंक,अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर,संकल्प सवेरा। जौनपुर के सबसे प्रतिष्ठित टीडीपीजी कालेज के एक टीचर का सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में प्रोफेसर एक छात्रा से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की बात कर रहे है।
वीडियो के आधार छात्रों का समूह आज छात्र नेता सुधांशु सिंह के नेतृत्व में अन्य छात्रों ने प्रिंसिपल का घेराव करके आरोपी शिक्षक को निलंबित व उनके ऊपर fir दर्ज कराने की मांग किये।
इस दौरान छात्र नेता सुधांशु सिंह व कॉलेज प्रशासन के बीच काफी नोक झोंक हुई। जिसके बाद शनिवार को लाइन बाजार पुलिस ने टीडी कॉलेज के अध्यापक प्रदीप सिंह के खिलाफ धारा 509 व 67 के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है।












