सर्पदंश से छात्र की मौत- बस्ते से किताब निकालते हुआ हादसा
संकल्प सवेरा,सरायख्वाजा । स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित सहकारी इण्टर कॉलेज मेहरावां के 11 वी कक्षा के छात्र आकाश कुमार की शुक्रवार को सांप काटने से मौत हो गई। बताया गया है कि उक्त छात्र हडही गांव का निवासी था आज सुबह-सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल भेजने के लिए घर की खूटी पर टंगे बस्ते को उतार रहा था तभी बस्ता उसके हाथ से
गिर गया और झोले में बैठें सांप ने आकाश कुमार के पैर में काट कर गायब हो गया। परिवार में जानकारी होते ही उसे तत्काल चिकित्सक के पास उपचार हेतु लें जा रहें थे तभी बीच रास्ते में मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया












