• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से बह रही विकास की धारा: अजीत रावत

Stream of development flowing through double engine government in the country and state: Ajit Rawat

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 25, 2023
in Jaunpur
0
देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से बह रही विकास की धारा: अजीत रावत
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल: अजीत रावत

देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से बह रही विकास की धारा: अजीत रावत

जौनपुर,संकल्प सवेरा : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जौनपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय सरोज के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य नंदलाल सरोज उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एव जिलाध्यक्ष ने सयुक्त रूप से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।

मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल रहा वही केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार द्वारा आम जनमानस, किसान, नौजवान आदिवासी, बनवासी सहित सभी वर्ग, जाति के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास के दौर में आगे चल रही है। वही सरकार की मंशा के अनुरूप हर एक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय है। हर पात्र व्यक्ति को उनका लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए केवल कहने – सुनने की बात नहीं है, बल्कि यह हमारा एक कमिटमेंट है। गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, आदिवासियों को सम्मान और समान अधिकार दिलाना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना था, हम उन्हीं के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार, बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। अब एससी वर्ग को भी लगने लगा है कि केंद्र में उनके लिए काम करने वाली सरकार है। अनेकों जन-कल्याणकारी नीतियाँ व योजनायें गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं शोषित वर्गों के विकास को केंद्र में रख कर बनी। अंत्योदय योजनाओं का अधिकांश लाभ इन्हीं वर्गों को प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि जन-धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुद्रा योजना जैसी अंत्योदय की योजनाओं से सबसे अधिक लाभ एससी और गरीब वर्ग को ही हुआ है। आदिवासी क्षेत्रों में नए एकलव्य विद्यालय खोले गए हैं। एससी छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री जी ने जो कदम उठाये हैं, इसकी जितनी भी सराहना की जाय, कम है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सरोज ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि भारतीय जनता पार्टी अगर आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है तो उसका प्रमुख कारण है कि जातिवाद से जर्जर हो चुके समाज में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी स्थापना से लेकर आज तक कभी भी जाति-भेद को स्वीकार नहीं किया और न ही कभी जातिवाद की राजनीति की। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा ही सर्वांगीण विकास की, सामाजिक उत्थान की, देश की महान संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को स्थापित करने की और राष्ट्र को सशक्त एवं समृद्ध बनाने की राजनीति की।

इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा जिसमें मुख्य रुप से भीम आर्मी के दीपक सिंह गौतम और मनोज पासवान के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी ज्याइंग किया।

इसके पहले जिला सह संयोजक आईटी अवनीश यादव ने डाटा प्रबंधन के तहत सरल एप्प के बारे में आये हुये कार्यकर्ताओ को विस्तार से बताया और कैसे डाउनलोड होगा और सरल एप्प के अंदर कैसे फीड होगा उसको विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा विजय गौतम ने किया। उक्त अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री निखिल सोनकर, उपाध्यक्ष राजेश सरोज, विनोद गौतम, अर्जुन पासवान, संजय सरोज, गोपाल गौतम, संजीव गौतम, प्रेम गौतम, प्रेम सागर गौतम, नंदलाल गौतम, पुनीत सोनकर, अशोक कुमार, दीपक सिंह गौतम, शशिधर गौतम मंडल अध्यक्ष गण दिनेश गौतम, प्रेम सागर, जसवंत सोनकर, नंदलाल गौतम, लक्ष्मीनारायण कनौजिया, दीपक गौतम, प्रेमचंद सरोज, सुभाष गौतम सहित आदि उपस्थित रहे ।

Previous Post

सीएचसी अधीक्षक ने सिपाही पर अभिलेख फाड़ने व धमकाने का लगाया आरोप

Next Post

कई दिनों से नहर की मिट्टी गायब करने में जुटे थे खनन माफिया

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कई दिनों से नहर की मिट्टी गायब करने में जुटे थे खनन माफिया

कई दिनों से नहर की मिट्टी गायब करने में जुटे थे खनन माफिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
प्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा

प्रेम में दीवानी युवती दोबारा हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पुलिस ने फिर उतारा

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.