ओमप्रकाश सिंह प्रदेश प्रवक्ता ने जन्मदिवस पर लिया वृद्धों का आशीर्वाद

जौनपुर,संकल्प सवेरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह अपने 70वें जन्मदिवस पर अपनी धर्मपत्नी शीला सिंह के साथ मुहल्ला हरखपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने वृद्धजनों को भोजन कराया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदेश प्रवक्ता ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहाकि वृद्धजनों की सेवा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। यह भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। उक्त अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, रत्नाकर सिंह, रविन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह,
राजीव पाठक, शशि सिंह,सर्वेश सिंह, राजेश मौर्य, बेहोश जौनपुरी, राजेश उपाध्याय आदि ने जन्मदिन की बधाईयां दी।













