श्रीकला धनंजय सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने फहराया तिरंगा
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव जदयू धनंजय सिंह व भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी रहे मौजूद
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तगर्त आज 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह आठ बजे जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने ध्वज फहराया।
संकल्प सवेरा, जौनपुर।
आज देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस शुभ और पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने जिला पंचायत भवन पर तिरंगा फहराकर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके MLC बृजेश सिंह प्रिंसू भी मौजूद रहे। श्रीकला सिंह ने कहा-आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा प्रेक्षागृह हाल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह के साथ पूर्व सांसद व जदयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।




























