शिक्षा के साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलआवश्यक:गोरखनाथ पटेल
एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता
संकल्प सवेरा,खेतासराय(जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के पोरई कलां ग्राम स्थित पूर्व माध्यमक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव के संयोजन में परिषदीय स्कूलों का ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसका शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर गोरखनाथ पटेल द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया|
उन्होने प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों व उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला।श्री पटेल ने कहा कि शिक्षा के साथ बालक बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अति आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने खेल के द्वारा बच्चों में अनुशासन का भाव पैदा होना बताया।
कबड्डी,दौड़,खो खो और लम्बी कूद आदि में प्रतियोगिता हुई|प्रतियोगिता की शुरूआत प्राथमिक विद्यालयों के प्रतिभागियों में कबड्डी बालिका प्राथमिक वर्ग में प्रथम प्राथमिक विद्यालय मिहरांवां द्वयुतीय बरंगी ,
खो खो बालिका जूनियर वर्ग में प्रथम मिहरावां द्युतीय खलीलपुर वहीं खो खो बालक जूनियर वर्ग में प्रथम उच्च प्राथमिक वि पोरई कलां द्युतीय खलीलपुर रहा तो वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम सुधाकर सरोज पूर्व मा.वि. कलापुर द्वतीय खुशबू पूर्व मा.वि. सबरहद रहा।
क्रीडा अधिकारी के रूप में वीरेंद्र यादव, अरूडेश यादव और वीरेंद्र सिंह रहे ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रत्नेश सिंह,अशोक मौर्य,अशोक सोनकर, प्रधानपति फिरतु यादव ,उपेंद्र मिश्र,संतोष सिंह,ज्ञानप्रकाश सिंह आदि अन्य सहयोगी मौजूद रहे|












