विशेष सचिव व सीडीओ ने किया गौशाला का औपचारिक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं
करंजाकला,संकल्प सवेरा शाहगंज सोधी ब्लॉक के सराय ख्वाजा गांव स्थित गौशाला पर शुक्रवार की दोपहर विशेष सचिव देवेंद्र पांडे व सीडीओ अनुपम शुक्ला ने गौशाला का निरीक्षण किया। और उन्होंने मवेशियों की संख्या, भूसा, स्टॉक सहित चारे-पानी की व्यवस्थाओं को देखा।
विशेष सचिव देवेंद्र पांडे व सीडीओ अनुपम शुक्ला ने शुक्रवार को विकास खंड सोंधी के ग्राम सरायख्वाजा स्थाई गौशाला स्थल का औपचारिक रुप से निरीक्षण किया। गौ शाला स्थल व संरक्षण केंद्रों पर की गयी व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
स्थाई गौशाला स्थल सराय ख्वाजा के निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव देवेंद्र पांडे व सीडीओ ने भूसा रजिस्टर, गौवंश टैगिंग रजिस्टर, कैशबुक आदि अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ विपिन कुमार द्वारा बताया गया कि इस गौशाला स्थल पर 34 गौवंश की टैगिंग की गयी है। और एक पशुपालक लाभार्थी अरविंद कुमार को विशेष सचिव देवेंद्र पांडे व सीडीओ अनुपम शुक्ला एक गाय सौंपते हुए कहा कि एक लाभार्थी के आधार पर चार गाय दी जायेंगे और
ग्राम प्रधान व सीक्रेरेट्री को चारा के लिए शुल्क देने के लिए निर्देश दिए गौशाला की निगरानी के लिए मौजूद चौकीदारों व चरवाहों से बात की। इन्हें जरूरी निर्देश दिए। कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से कहा कि गौशाला का नियमित निरीक्षण करें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मवेशियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश इस मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत लक्ष्मी चंद सीबीओ डा. राजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे












