विशिष्ट बी टी सी शिक्षकों ने पुरानी पेंशन हेतु भरी हुंकार
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। के बी आर सी परिसर में विशिष्ट बी टी सी 2004 बैच के शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर चर्चा व वर्त्तमान प्रगति की स्थित हेतु एक बैठक अजीत प्रताप सिंह के संयोजकत्व में आयोजित की गयी।
जिसकी अध्यक्षता जिला मंत्री संजय कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और सरकार को देना ही पड़ेगा। अपने लिए पुरानी और अनेक पेंसन और साठ वर्षो की सेवा देने वालों को नई पेंशन ये दोहरी नीति संवैधानिक नहीं है। 2004 बैच के शिक्षकों को जो पुरानी पेंशन की नीति में आते है सरकार उनकी भी बुढापे की लाठी छीन रही, कुछ शिक्षक सेवानिवृत होने की दलहीज पर पंहुच चुके है परंतु सरकार के अड़ियल रवैये के कारण परेशान होकर आश लगाए बैठे है कि कोई फरिस्ता आएगा
और हम गुरुओ की भी सुनेगा।विजय कन्नौजिया ने कहा कि रिटायर हो जाएंगे पर न्यू पेंशन नहीं स्वीकार करेंगे। सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि हम सब की एक ही बार विज्ञापन निकला और प्रशिक्षण मानदेय के बाद नियुक्ति हुई। बृजेश सिंह ने कहा कि हम पुरानी पेंसन लेकर ही रहेंगे। त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि अगर हमारे साथ न्याय नहीं होगा तो हम भी नोटा दबाने से नही हिचकेंगे। अरुण पांडेय ने उद्गार प्रकट किया
कि विपक्ष में रहते जो हमारे पक्ष में न्याय की दुहाई कर रहे थे सत्ता में आने पर भूल बैठे। और हम सब राजनीतिग्यों के शिकार हो रहे,। इस अवसर पर देवी शंकर पांडेय,बी एल यादव,उपेंद्र सिंह,अरुण कुमार पांडेय , लक्ष्मी शंकर यादव, अमित जायशवाल,शैलेश सरोज,राम कुमार गुप्त,ज्योति सिंह,शिवलाल,फूलचंद्र सरोज,रामआसरे प्रजापति,सुरेश यादव,सूर्यनाथ कमलेश कुमार उपाध्याय सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।












