• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पूर्वांचल की सबसे हाट सीट मल्हनी पर सपा का कब्जा बरकरार

SP retains possession of Malhani, the hottest seat of Purvanchal

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 11, 2022
in Jaunpur
0
पूर्वांचल की सबसे हाट सीट मल्हनी पर सपा का कब्जा बरकरार
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter
जौनपुर की नौ विधानसभा सीटों की चुनावी नतीजे अब सामने लगे हैं। जिले की मल्हनी सीट एक बार फिर पूर्व सांसद धनंजय सिंह के कारण चर्चा में रही। मल्हनी सीट से सपा प्रत्याशी लकी यादव ने जदयू से मैदान में उतरे धनंजय सिंह को 16711 मतों से पछाड़ा।
2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव ने धनंजय को हराया था। उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में भी धनंजय को पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा।
शुरुआती रुझानों में धन्नंजय सिंह ने समाजवादी पार्टी के लकी यादव को पीछे छोड़ा था। मगर दोपहर बाद वो पिछड़ गए। मल्हनी सीट को पूर्वांचल की हॉट सीट का तमगा मिला था। यहां खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लकी यादव के लिए वोट मांगे थे। मल्हनी के अलावा वे सिर्फ अखिलेश यादव की सीट करहल ही गए थे। पूर्वांचल की सबसे हाट सीट मल्हनी पर सबकी नजर थी। दिनभर हर कोई इस सीट के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश में लगा था। शुरुआत में जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जबर्दस्त बढ़त बनाई लेकिन बाद में लकी यादव ने उन्हें पीछे कर दिया और आखिर में लगातार बढ़त बनाते हुए दूसरी बार इस सीट से विधायक बने। इसके पहले, उनके पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पारसनाथ यादव लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं। इस सीट को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी थी। मतदान के दिन जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अगुवाई में एक बड़ी टीम क्षेत्र में लगा दी। स्थिति यह रही कि सातवें चरण में सपा ने ही इस सीट पर सबसे ज्यादा फर्जी वोटिंग की शिकायत निर्वाचन आयोग से की थी। लकी यादव
साल 2012 में हुए इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ तो सपा के पारसनाथ यादव ने रिकार्ड 81602 वोट पाकर जीते थे। उन्होंने निर्दल उम्मीदवार डा. जागृति सिंह को 31502 वोटों के अंतर से हराया था। साल 2017 में सपा के पारसनाथ यादव को हराने के लिए निषाद पार्टी से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैदान में उतरे थे। लेकिन, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था।
इस चुनाव में मुलायम सिंह यादव प्रचार करने आए थे। वहीं, कोरोनाकाल में पारसनाथ यादव के निधन के बाद साल 2020 में उपचुनाव कराना पड़ा। इस चुनाव में सपा ने उनके बेटे लकी यादव को आगे लाया। जिन्होंने इस सीट पर सपा के जीत की हैट्रिक बनवाई। हालांकि इस उपचुनाव में कांटे का मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें सपा के लकी यादव 73462 मत पाकर विधायक बने थे। जबकि इस चुनाव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह निर्दल प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे और उन्हें 68838 मिले थे।
वहीं, भाजपा के मनोज सिंह 28860 और बसपा के जय प्रकाश दुबे 25180 ही पाए थे। धनंजय सिंह ने अपनी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष मैदान में उतारकर सपा को करारी हार दी थी। इसके बाद धनजंय सिंह मल्हनी सीट पर अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे।
भाजपा प्रत्याशी डा. केपी सिंह के आने से मल्हनी विधानसभा का समीकरण बदल गया था। वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगने लगने से समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतर गए। इसके कारण सपा को इसका लाभ हुआ और वह लगातार दूसरी बार चुनाव जीते
Previous Post

डा रागिनी सोनकर ने मछलीशहर में सपा को दिलायी लगातार तीसरी बार जीत

Next Post

अब केशव प्रसाद मौर्य की जगह कौन होगा डिप्टी सीएम?

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अब केशव प्रसाद मौर्य की जगह कौन होगा डिप्टी सीएम?

अब केशव प्रसाद मौर्य की जगह कौन होगा डिप्टी सीएम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.