लखनऊ. यूपी की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो गई है. चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में सभी प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है. भाजपा (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशियों की घोषित संपत्ति पर नजर डालें तो सबसे धनी देवरिया से सपा के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी हैं. त्रिपाठी ने 31 करोड़ 49 लाख की चल-अचल संपत्ति घोषित की है, जो सबसे ज्यादा है. दूसरे नंबर पर जौनपुर के मल्हनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बाहुबली धनंजय सिंह हैं. इन्होंने 23 करोड़ की संपत्ति घोषित की है.
एक खास बात और, सपा के प्रत्याशी धनबल के मामले में बाकी तीनों पार्टियों से आगे हैं. 6 में से 4 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति 10 करोड़ से ज्यादा घोषित की है. ऐसा सौभाग्य दूसरी पार्टियों में देखने को नहीं मिला है. खास बात ये भी है कि सालों से सत्ता से बाहर कांग्रेस के भी 7 में से 5 उम्मीद्वार करोड़पति हैं. आईए एक नजर डालते हैं कि किस पार्टी के किस कैंडीडेट ने कितनी संपति घोषित की है.
सपा कैंडीडेट की संपत्ति
देवरिया – ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी – 31 करोड़ 49 लाख 86 हजार 13
बांगरमऊ – सुरेश कुमार पाल – 9 करोड़ 22 लाख 87 हजार 283
घाटमपुर – इन्द्रजीत – 20 लाख 39 हजार 441 हालांकि इन्होंने 8 लाख की अचल संपत्ति का जिक्र किया है लेकिन अचल संपत्तियों के कुल योग के कॉलम में शून्य दर्शाया है.
मल्हनी – लकी यादव (निवर्तमान विधायक पारसनाथ यादव के बेटे) – 18 करोड़ 18 लाख 68 हजार 494
नौगावा सादात – सैय्यद जावेद अब्बास – 11 करोड़ 77 लाख 11 हजार 394
टूण्डला – महाराज सिंह धनगर – 10 करोड़ 10 लाख 10 हजार 741
बता दें कि सपा 7 में से 6 सीट पर ही चुनाव लड़ रही है. बुलंदशहर की सीट उसने रालोद के लिए छोड़ दी है.
भाजपा कैंडीडेट की संपत्ति
देवरिया – सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी – 2 करोड़ 7 लाख 80 हजार 271
घाटमपुर – उपेन्द्र पासवान – 1 करोड़ 7 लाख 79 हजार 12
मल्हनी – मनोज सिंह – 5 करोड़ 25 लाख 73 हजार
नौगावा सादात – संगीता चौहान (दिवंगत मंत्री चेतन चौहान की पत्नी) – 6 करोड़ 48 लाख 54 हजार 519
टूण्डला – प्रेम पाल सिंह धनगर – 90 लाख 19 हजार 666
बांगरमऊ – श्री कांत – 78 लाख 84 हजार 764
बुलंदशहर – उषा सिरोही – 56 लाख 58 हजार
बसपा कैंडीडेट की संपत्ति
मल्हनी – जय प्रकाश – 8 करोड़ 20 लाख 39 हजार 623
टूण्डला – संजीव कुमार चक – 4 करोड़ 79 लाख 42 हजार 645
बुलंदशहर – मोहम्मद युनूस – 2 करोड़ 36 लाख 82 हजार 11
घाटमपुर – कुलदीप कुमार – 1 करोड़ 78 लाख 35 हजार
बांगरमऊ – महेश प्रसाद – 1 करोड़ 62 लाख 36 हजार 46
देवरिया – अभय मणि त्रिपाठी – 1 करोड़ 47 लाख 32 हजार 374
नौगांव सादात – मो. फुरकान अहमद – 1 करोड़ 20 लाख 800
कांग्रेस कैंडीडेट की संपत्ति
बांगरमऊ – आरती बाजपेयी – 3 करोड़ 43 लाख 31 हजार 147
बुलंदशहर – सुशील चौधरी – 1 करोड़ 86 लाख 17 हजार 237
देवरिया – मुकुंद भाष्कर मणि – 17 लाख 25 हजार 597, अचल संपत्ति कोई नहीं.
घाटमपुर – कृपाशंकर – 4 करोड़ 61 लाख 80 हजार 40
मल्हनी – राकेश मिश्रा – 52 लाख 69 हजार 989
नौगावा सादात – कमलेश सिंह (महिला) – 1 करोड़ 60 लाख 11 हजार 215
टूण्डला – स्नेह लता – 90 लाख 64 हजार 650
बता दें कि चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में कोई भी उम्मीद्वार अपना, अपनी पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज संपत्ति का ब्यौरा देता है. कुछ एक अपनी ज्वाइण्ट फैमिली की संपत्ति के बारे में भी जानकारी देते हैं.












