जातिवाद की आड़ में सपा अपराधियों के साथ:ओमप्रकाश सिंह
प्रदेश का नहीं, गुंडों का विकास चाहते हैं अखिलेश यादव
भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश का सपा पर कड़ा प्रहार
संकल्प सवेरा। मंगेश यादव एनकाउंटर को फेक एनकाउंटर बताकर सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव विरोध जता रहे हैं? इस पर आप क्या कहेंगे?
अपराधियों पर योगी सरकार हमेशा सख्त रही है और सख्त रहेगी। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को भ भयमुक्त और उत्तम प्रदेश बनाया है। जहां तक मंगेश यादव एनकाउंटर की बात है पुलिस एनकाउंटर के वक्त जाति देखकर गोली नहीं चलाती है। मंगेश यादव एक अपराधी है। वह समाजवादी पार्टी का सदस्य भी है। मंगेश पर पहला मुकदमा 2021 में कायम हुआ था। उस पर चार से पांच आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
अपराधी चाहे जो भी हो, योगी सरकार सख्ती से निपटेगी। लेकिन समाजवादी पार्टी जाति की आड़ में अपराधियों का समर्थन कर रही है। क्योंकि सपा के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का विकास नहीं बल्कि गुंडों का विकास चाहते हैं। वर्ष 2017 के पहले जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश में गुंडाराज था। अखिलेश को अपराधियों से अधिक प्रेम है। इस प्रेम के पीछे कारण यह है कि अधिकांश अपराधी सपा से जुड़े हैं। अयोध्या व हरदोई में हुए बलात्कार कांड में लिप्त पाए गए दोनों आरोपी सपा के नेता हैं। उत्तर प्रदेश में भेड़ियों का हमला हो रहा है। ऐसे पीड़ित लोगों के पास अखिलेश नही जाएंगे। लेकिन मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे अपराधियों के घर अखिलेश यादव चले जाते हैं।
मंगेश यादव के पास केवल एक घर है उसने कोई दौलत अर्जित नहीं की है। इतना बड़ा इनामी बदमाश होने पर यह
अपराधी की पहचान दौलत, संपत्ति या जाति से नहीं बल्कि अपराध से होती है। मंगेश ही नहीं किसी भी अपराधी पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी होती रहेगी। योगी सरकार माफिया राज नहीं पनपने देगी।
लोकसभा चुनाव के दौरान जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार की प्रमुख बागडोर और कमान आपके हाथ में थी। जौनपुर में भाजपा की हार का क्या कारण रहा?
लोकसभा चुनाव में भाजपा जिन कारणों से पूर्वांचल में हारी उन्हीं कारणों से जौनपुर संसदीय सीट भी हारी। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीयता पर जाति हावी रही। भाजपा दोबारा केंद्र में आई तो संविधान बदल देगी, यह भ्रम और झूठ सपा और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में फैलाया। हमने तो बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास किया। हमने विश्वविद्यालय बनवाए, अस्पताल बनवाए और दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बनवाया। केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। योगी सरकार का विकास धरातल पर दिख रहा है। योगी सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ पर विश्वास रखती है। बीजेपी इसी मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।
प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा कितनी सीटें जीतेगी?
आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सभी 10 सीटें जीतेगी। इस बार विपक्ष यानि सपा और कांग्रेस के झूठ और भ्रम के जाल में जनता नहीं फंसने वाली है। भाजपा ने अभी से इन सीटों पर जीत के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।















