संकल्प सवेरा भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात 17 नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें लखनऊ की सीटें भी शामिल हैं, जिन पर कई दिग्गजों को झटका लगा है। एक तरफ मंत्री स्वाति सिंह का ही भाजपा ने सरोजिनी नगर सीट से टिकट काट दिया है
तो वहीं लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव की बजाय भाजपा ने मंत्री बृजेश पाठक को उतारा है। लखनऊ कैंट से ही रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक के लिए टिकट मांग रही थीं। इसके अलावा उन्नाव से भी एक विधायक का टिकट काटा गया है। आज भी यूपी में भाजपा, सपा समेत सभी राजनीतिक दलों के कार्यक्रम हैं
केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ पल्लवी पटेल को सपा ने उतारा, स्वामी ने छोड़ी पडरौना सीट
समाजवादी पार्टी ने तीन प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना की बजाय फाजिलनगर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर से मौका मिला है। वहीं पल्लवी पटेल को सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ उतारा गया है
सपा की नई लिस्ट, स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी पडरौना सीट
सपा ने यूपी के लिए नई लिस्ट जारी की है। स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौनी की बजाय फाजिलनगर से उतारा गया है। इसके अलावा सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है












