जौनपुर। जिले के मल्हनी विधानसभा सपा प्रत्याशी लकी यादव ने साईनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। जहां एक तरफ मल्हनी विधानसभा में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कस ली है।
वहीं सपा प्रत्याशी की लहर चल रही है।लकी यादव ने जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मन्नत मांगी। दर्शन पूजन कर बाहर निकलते ही महिला सपा नेता व मंदिर पूजारीन माला शुक्ला ने माला लेकर चुनाव में जीत हासिल करने की दुआ दी। इस मौके पंकज विश्वकर्मा, सन्तोष कन्नौजिया,संदीप यादव, संदीप शुक्ला, छोटेलाल यादव अन्य सपा कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे।












