समाजसेवी डाक्टर अब्बासी द्वारा आकाश को बचाने के लिए 12 लाख मात्र 6 दिन में जुटाए
समाजसेवी डाक्टर अब्बासी द्वारा कुशीनगर के पडरौना के आकाश को बचाने के लिए 12 लाख रकम जुटाने की मुहिम मात्र 6 दिन में सफल
संकल्प सवेरा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले पडरौना के निवासी आकाश गुप्ता को अप्लास्टिक एनीमिया की गंभीर बीमारी है संजय गांधी पीजीआई अस्पताल लखनऊ से आकाश का इलाज चल रहा है डॉक्टर ने इस गंभीर बीमारी का स्थाई इलाज बोन मैरो ट्रांसप्लांट बताया है जिसके लिए खर्च लगभग 12 लाख बताया है आकाश के पिताजी नहीं है, बेचारी विधवा माताजी और आकाश है और आकाश की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इलाज का खर्च वहन कर सके ऐसी स्थिति में आकाश ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से माध्यम से मदद की अपील की थी,
आकाश की स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपने स्तर से सरकारी मदद दिलवाई है लेकिन वो भी जब नाकाफी साबित हुई है तब आकाश ने समाजसेवी डाक्टर अब्बासी जौनपुर, से अपनी मदद की गुहार लगायी डॉ. अब्बासी ने तमाम साथियों को मिलाकर एक ग्रुप बना कर सोशल मीडिया के जरिये मदद का मुहिम चला कर लोगों से आग्रह करना सुरू कर दिए आकाश की मुहिम को एक मिशन बनाकर आकाश की जिंदगी बचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे।
अपने साथियों के साथ जिंदगी मांगे आकाश नाम से मुहिम डाक्टर अब्बासी द्वारा चलाई जा रही मुहिम में जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग से आकाश की जिंदगी बचाने के लिए श्रद्धा अनुसार सहयोग राशि की अपील की जा रही थी जिससे बड़ी संख्या में लोग मदद को आगे आए जिससे आकाश की जिंदगी बचाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में मात्र 6 दिन में लगभग 13 लाख धनराशि एकत्र हुई है।
इस मुहिम को सफल बनाने के लिए सुरजीत सिंह आजमगढ़, सीमा त्रिपाठी दुबे प्रयागराज,राहुल त्रिपाठी रोहतक ,दामिनी पाण्डे प्रतापगढ़,प्रियंका सिंह हरदोई,नीलिमा ठाकुर दिल्ली,डॉ.राजलक्ष्मी वाराणसी, रामाकांत यादव, विजय लक्ष्मी जी जेलर सीतापुर ,आराधना रॉय, एवं तमाम मददगार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए डाक्टर अब्बासी कहे कि जब भी किसी गरीब, मजबूर ,लाचार, की मदद की जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा की तरह उनके साथ खड़ा रहूँगा।













