जौनपुर : कोरोना से बचाव के लिए देश भर में लागू लाकडाउन के कारण शहर में कई लोग आवश्यक वस्तुओं की किल्लत झेल रहे हैं। इनमें मजदूरों की संख्या अधिक है। ऐसे लोगों की सहायता के लिए यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था के सौजन्य में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवक उद्योगपति अशोक सिंह ने जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री व राशन वितरित किया। उन्होंने बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम की सराहना की।।जौनपुर शहर स्थित संस्था कार्यालय पर जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री और राशन वितरित किया गया। जिसमें हर वर्ग और हर वर्ण के लोगों के बीच यह सहायता पहुंचाई गई। साथ ही इसी तरह दूसरे सभी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर आवश्यक वस्तुओं के आपूर्ति करने का आश्वासन भी सिंह ने दिया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ शमीम अहमद, बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव , पंकज सिन्हा,सिपिन रघुवंशी , शैली गगन, मनीष अस्थाना ,पप्पू गुप्ता,दीपक गुप्ता,आशीष श्रीवास्तव,अम्बर श्रीवास्तव के अलावा सत्येंद्र सिंह, प्रदीप यादव, ओम प्रकाश उपाध्याय ,आजम शेख आदि उपस्थित थे।