जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए पिछले 54 दिनों से लागू लॉक डाउन के चलते आवश्यक चीजों के लिए परेशान हो रहे जौनपुरवासियों को लगातार राहत सामग्री पहुंचाने का अपना अभियान समाजसेवी उद्योगपति अशोक सिंह ने जारी रखा है। इसी के तहत अशोक सिंह की टीम काजीहद डीह मड़ियाहूं पहुंची। उनके नेतृत्व में वहां आमजन के लिए खाद्यान्न वितरित किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। बृजेंद्र सिंह सनी और जिलाजीत सिंह के सानिध्य में आयोजित इस वितरण अनुष्ठान में अशोक सिंह फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि इस भयावह बीमारी से लड़ने के लिए , उस पर नियंत्रण करने के लिए हम सब लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। इस अवसर पर उनकेके साथ अनिल सिंह, पुष्कर सिंह , सुभाष शुक्ला के अलावा सत्येंद्र सिंह, प्रदीप यादव ,ओम प्रकाश उपाध्याय तथा आजम शेख आदि उपस्थित थे