समाजसेविका आशा सिंह का निधन, दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर,संकल्प सवेरा। समाजसेविका आशा सिंह उम्र लगभग 65 साल पत्नी शत्रुधन सिंह उर्फ बड़ाऊ का निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। 26 जनवरी को उनका निधन हो गया।
उनके आवास उदयचंदपुर तहसील केराकत में शुभ चिन्तकों की भीड़ उमड़ी रही। उनका दाह संस्कार पूरे रीति-रिवाज के साथ कर दिया गया। इसी कड़ी में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम और तमाम पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया। इस मौके पर रामदयाल द्विवेदी, मधुकर तिवारी, राजेश मौर्या, रिंकू सिंह, स्वतंत्र यादव
रत्नाकर सिंह धर्मेंद्र सिंह रविंद्र प्रताप सिंह अजीत सिंह शशि सिंह सिद्धार्थ सिंह गांधी लोग मौजूद थे













