• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

….तो इस बार भी अपनी नाक बचाने में नाकाम रहे मंत्री गिरीशचन्द्र यादव

....So this time also Minister Girishchandra Yadav failed to save his nose.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 8, 2024
in Jaunpur
0
चौधरी चरण सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

….तो इस बार भी अपनी नाक बचाने में नाकाम रहे मंत्री गिरीशचन्द्र यादव

ओबीसी मतदाताओं के साथ अन्य मतदाताओं को साधने में रहे

वर्तमान में मंत्री के भाई-भतीजा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य हैं

खेतासराय(जौनपुर) लोकसभा चुनाव सपंन्न होने और परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में चारों खाने चित्त हो गई। जबकि जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता जनसभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया था लेकिन मतदाताओं ने भाजपा के उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। ऐसा क्यों और कैसे हुआ लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे है। वही भीतर ही भीतर कार्यकर्ता भी अन्दर से भाजपा की हार से गदगद है कहना है कि कार्यकर्ताओं को सम्मान न देना भारी पड़ा परिणामस्वरूप जौनपुर की दोनों सीट पर जबरदस्त हार हुई जिसपर सबक लेने की जरूरत है।

Oplus_0

चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है जौनपुर में मंत्री, जिलाध्यक्ष, चेयरमैन तक अपना बूथ तक नहीं जीता सके। जबकि इस बार 25 हज़ार मतदाताओं की बढोत्तरी भी हुई थी। इसका मतलब यह है कि यहाँ मतदाता भाजपा से संतुष्ट नहीं है। मतदाता दबाव या कार्यकर्ता होने के नाते भले ही भाजपा के सुर से सुर मिलाएं होंगे लेकिन हवा में तीर चला देने और जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में कई फाट होने का परिणाम भुगतना पड़ा है। ऐसे में सात साल से लगातार विधायक एवं मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने अपनी नाक कटने से बचा नहीं पाएं जिस उम्मीद के भाजपा ने उड़नखटोला से कृपा शंकर को भेजी थी वह उम्मीद चखनाचूर हो गया। कहीं खेल मंत्री ने खेला तो नहीं कर दिया ?

आप को बता दें कि पिछली बार लोकसभा का हुए चुनाव में बीजेपी से केपी सिंह को मिले मत से भी कम कृपा शंकर को मत मिला है। पिछली बार चुनाव में केपी सिंह को 4,40,000 जबकि गठबंधन से श्याम सिंह यादव को 5,21,000 मत पाकर विजय हुए थे। जबकि इस बार लोकसभा चुनाव में कृपाशंकर को 4,09795 मत प्राप्त हुआ और सपा गठबंधन से बाबू सिंह कुशवाहा को 5,09,130 पाकर विजय हासिल कर भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को 99,335 मतों से करारी हार दिया। जिससे भाजपा चारों खाने चित्त हो गयी। जबकि जौनपुर में ओबीसी मतों को साधने के लिए प्रधानमंत्री, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता जनसभा कर फ़िज़ा बनाने के कोशिश किया था।
दीगर की बात यह है कि आखिरकार सबका साथ सबका विकास और विकास का पहिया गिरीश यादव अपना बूथ हार बैठे। जानकारी के मुताबिक इनका बूथ संख्या-193 है यहाँ पर भाजपा को 148 मत मिला वही सपा को 487 मत प्राप्त हुआ। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की बूथ संख्या- 395 कटघरा में 184 मत ही मिल सका जबकि सपा को 452 मत प्राप्त हुआ। इसी तरह सदर विधान के जौनपुर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्या के बूथ संख्या-263 पर भाजपा को 306 मत मिला और सपा को 457 मत प्राप्त हुआ।
जबकि इस बूथ पर मौर्या समाज का मत अधिक बताया जाता है। वही शाहगंज में सपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के बूथ संख्या-190 पर बीजेपी को 48 मत मिला और सपा को 496 मत मिला। वर्तमान विधायक रमेश सिंह के बूथ संख्या-30 पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी हो रहा है कि सदर विधायक गिरीशचन्द्र यादव ओबीसी मत साधने में पूरी तरह से नाकाम रहे है और इतना ही नहीं बल्कि हर बार हुए चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा बचाने में असफल रहे है। जबकि इनके भाई-भतीजा ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य ,क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है और पूर्व प्रधान भी इनके घर में हैं वहीं वर्तमान में इनका खास आदमी दलित भवन प्रधान हैं।

सही सामंजस्य और मुकदमा की धमकी पड़ी भारी
कुल मिलाकर जनता और कार्यकर्ता से सही सामंजस्य ,खुद का घमंड के अतिरिक्त मंत्री का विपक्ष के लोगों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देना काफी भारी साबित हुआ। स्थिति यह हुई कि कुछ लोग सपा के प्रति आस्थावान प्रधान प्रचार को नहीं निकले ।

Previous Post

अधेड की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

केवटली गांव में सपा को मिले सर्वाधिक वोट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.