जौनपुर,संकल्प सवेरा – जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांधी में एक व्यक्ति द्वारा विगत काफी दिनों से सांपों को पकड़ने का पेशेवर व्यक्ति को उस समय अपनी जान गवानी पड़ी जब वह एक सांप का तमाशा बना रहा था।
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को कांधी ग्राम निवासी सुभाष गौतम 35 वर्षीय किसी अन्य गाँव से एक सांप पकड़ कर अपने घर ले आया था, जिसे सपेरे ने उस सांप को एक प्लास्टिक की बोरी में बंद करके रखा था, उसी सुभाष गौतम का मित्र उससे मिलने आया और सांप देखने की इच्छा जाहिर किया सपेरे ने जैसे ही बोरी का मुंह खोला वैसे ही सांप बाहर निकल कर भागना शुरू कर दिया उक्त सपेरे ने जैसे ही उसे पकड़ा तो सांप ने पलट कर उसके हाथ में काट लिया।
सांप के काटते ही वह सपेरा अचेत हो गया, जिसकी गंभीर स्थिति देखते हुए आनन फानन में कई डाक्टरों के पास ले जाया गया लेकिन सपेरे की हालत बिगड़ती चली गई।
देर रात सपेरे सुभाष को जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया, दूसरी तरफ सूत्र बताते हैं कि उस जहरीले साँप को पुनः पकड़कर बंद किया गया है।
सपेरे और सांप की इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।












