एक किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट मुलायम सोनी
संकल्प सवेरा,गभिरन ( जौनपुर) 27 नवंबर खुटहन थाना क्षेत्र के काजीशाहपुर गांव के मोड़ के पास से पुलिस ने शनिवार को एक युवक को एक किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अश्विनी दूबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मोड़ पर एक संदिग्ध युवक हाथों में एक झोला लिए खड़ा है। संभावना जाहिर की गई कि झोले में कुछ अवैध सामान हो सकता है।
एसओ ने तत्परता के साथ हमराहियो और
उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव को साथ लेकर मौके पर पहुंच मुखबिर की निशानदेही पर उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान झोले से एक किग्रा गांजा बरामद किया गया।
पूछताछ मे पकड़े गए युवक ने अपना नाम शिवम तिवारी निवासी गांव चौबाहा थाना सरपतहा बताया। पड़ताल करने पर गिरफ्तार युवक सरपतहा थाने में विभिन्न संज्ञेय अपराधो में वांछित पाया गया।












