जौनपुर।कौशल विकास मिशन का उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार के लिये तैयार करना है।उक्त बातें उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन के एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह ने सोमवार को प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के पिलखिनी के श्रीचंदजी महाविद्यालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार हुए लोग कौशल विकास से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करके खुद को हुनरमंद बनाकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर केंद्र प्रबन्धक रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीए एमए की डिग्री तो मिलती ही है आज की जरूरत के अनुसार कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त करके सर्टिफिकेट भी प्राप्त करना आवश्यक है।उद्योग विकास संस्थान के जिला समन्वयक भीमसेन चौहान ने बताया कि इस सत्र में इस केंद्र पर हैंड एम्ब्रॉयडरी अर्थात कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाना है
जिसके लिये प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है,जो भी इस ट्रैड में निःशुल्क प्रशिक्षण लेना चाहते हैं वे केंद्र पर आकर आवेदन सकते हैं।इस अवसर पर केंद्र पर पूर्व में संचालित बैंकिंग एकाउंटिंग के कोर्स के सफल प्रशिक्षणर्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र वितरण किया गया।कार्यक्रम में बृजेश सिंह,रोहित कन्नौजिया, ब्रिजकेश सिंह,उमा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।












