कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी में मिलेगी वरीयता-सीडीओ
जौनपुर,संकल्प सवेरा ।कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित होने वाले युवाओं को सरकारी नौकरियों में वरियता दी जाएगी।कौशल विकास मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके द्वारा बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।उक्त बातें बुधवार को नयनसंड में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्र के उदघाटन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने कही।

इस अवसर पर हैंड एम्ब्रायडरी के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा लगाए प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन करते हुए कहा कि कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा बनाये जा रहे जो भी उत्पाद हैं उनकी बिक्री की जिम्मेदारी हमारी है।विभिन्न विभागों द्वारा इस प्रकार के उत्पादों की बिक्री करवाई जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव सिंह ने कहा कि कौशल विकास का प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है जिसमे दो सेट यूनिफार्म व कोर्स मटेरियल भी निशुल्क मिलता है ।केंद्र प्रबंधक डॉ0शकुंतला यादव ने कहा कि पंचकर्म टेक्नीशियन का कोर्स यहाँ पर संचालित हो रहा है जिसमें ट्रेनिंग के पश्चात नौकरी के सर्वाधिक अवसर है।

प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के सचिव अमर अग्रवाल ने कहा कि बच्चे अगर पूरे मोनयोग से ट्रेनिंग करे तो निश्चित ही उन्हें सफलता मिलेगी।इस अवसर पर एमआईएस शिवम सिंह,अखिलेश सिंह,राजीव पाठक,भीमसेन चौहान,अनुज पटेल,सत्येंद्र सिंह समेत सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।












