इंडस्ट्रियल विजिट में कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों ने जाने छपाई की बारीकियां
प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान ने विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण कराया
संकल्प सवेरा,जौनपुर।शनिवार को नव वर्ष के पहले दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मियांपुर स्थित प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान की प्रशिक्षण केंद्र के ग्राफिक डिजाइनर कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों ने नगर के शेखपुरा स्थित अमर प्रिंटर्स एंड ऑफसेट पर पहुंचकर इंडस्ट्रियल विजिट किया उक्त विजिट में परीक्षार्थियों ने ग्राफिक डिजाइनर में डिजाइन होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रिंटर्स फ्लेक्स मशीन पेपर कटिंग मशीन आदि का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त करते हुए डिजाइन बनाते समय विभिन्न प्रकार की बारीकियों को भी समझा
इस अवसर पर अमर प्रिंटर्स एंड ऑफसेट के अधिष्ठाता धर्मेंद्र रघुवंशी ने कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न छपाई मशीनों पर किस प्रकार कार्य होता है की विधि पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम के विषय में बताते हुए प्रशिक्षक मंगल चौहान ने बताया कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों को आज इस इंडस्ट्रियल विजिट को कराने का उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षणार्थी विभिन्न प्रकार की छपाई मशीनों पर वास्तविक रूप में कार्य होता हुआ देख सकें
जिससे वह अपने जॉब रोल ग्राफिक डिजाइनर पर कार्य करने में और भी सहज हो सकेंगे इस मौके पर शिक्षक अनुज पटेल ने अमर प्रिंटर्स के अधिष्ठाता समस्त स्टाफ का इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इंडस्ट्रियल विजिट के कार्यक्रम को प्रशिक्षण केंद्र मियांपुर से अमर प्रिंटर्स तक समस्त छात्र छात्राओं को सफलतापूर्वक दिशा
निर्देशन करने का कार्य प्रशिक्षक भीमसेन चौहान ने किया इस मौके पर प्रशिक्षण केंद्र के आंचल निषाद मनीषा चौहान करिश्मा गौण समेत समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे












