छह वारंटी गिरफ्तार
खुटहन संकल्प सवेरा ( जौनपुर)15 फरवरी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से पुलिस ने मंगलवार की रात दबिश देकर छह वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई कर सभी को चलान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पिलकिछा गांव निवासी रमेश गौतम,
मक्कालाल गौतम और शैलेन्द्र गौतम तथा मरहट गांव निवासी मिंटू गौतम,सुइथाखुर्द गांव निवासी मुन्नालाल प्रजापति एवं दौलतपुर गांव निवासी कैलाश उर्फ गुड्डू दूबे नोटिस के बाद भी हाजिर न्यायालय नहीं हो रहे थे। इनके खिलाफ वारंट जारी हो गया था।













