सुरेरी थाने के मुख्य द्वार पर धमकी भरा पत्र चस्पा करने वाला सिरफिरा युवक हुआ गिरफ्तार ।
साजिशकर्ताओ ने आरोपित युवक को धमकी भरा पत्र चस्पा करने के लिए दिए थे पैसे
मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर
रिपोर्ट ज्ञान प्रकाश
संकल्प सवेरा,सुरेरी -बीते सोमवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट पर D-33 गैंग के लोगों द्वारा रामपुर व सुरेरी थाने को उड़ाने की धमकी भरा पत्र को चस्पा कर दिया गया था। जैसे ही यह सूचना पुलिस कर्मचारियों को लगी तो उनके हाथ पैर फूलने लगे।
वही पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक जांच पड़ताल करने में जुटी हुई थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एक सिरफिरे युवक लक्ष्मी कांत दुबे निवासी भदखिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपित युवक ने यह स्वीकार किया है कि सोमवार की सुबह वह थाने गेट के मुख्य द्वार पर खड़ा था उसी समय रामपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति मास्क लगाकर वहां पहुंचे और उक्त सिरफिरे युवक को धमकी भरा पत्र चस्पा करने के लिए कहा, जिसके एवज में सिरफिरे व्यक्ति को सौ रुपये भी दिए। वहीं सिरफिरा युवक सौ रुपया पाते ही पत्र को थाने के गेट पर चस्पा कर दिया।
वही पुलिस ने सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। और मुख्य आरोपीतो की छानबीन में जुटी हुई है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मुख्य आरोपीत द्वारा सिरफिरे युवक से पोस्टर को C गया था। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












