ड्रग्स केस में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. अपने बयान दर्ज कराने के लिए सिमोन NCB के दफ्तर पहुंच गई हैं.
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि करीम मोरानी के निमंत्रण पर वे केकेआर की पार्टी में गईं थी. इस पार्टी में केकेआर के मालिक शाहरुख खान और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं.
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि कोलकाता में KKR की पार्टी में कोकिन लिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि अगर NCB की टीम मुझे बुलाएगी तो मैं जरूर जाऊंगी और सबकुछ सच बताऊंगी. मुझे सभी के चेहरे अच्छे से याद हैं.












