देव दीपोत्सव आयोजित
सिद्धपीठ शिवधाम श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर पोखरे पर हुआ आयोजन
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई पोखरे पर देव दीपावली पर देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में देव दीपोत्सव मंगलवार रात आयोजित हुआ।
कार्यक्रम अध्यक्ष दुर्गेश राधे रमण मिश्र, पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, रत्नेश प्रधान, अनिल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया। इसके बाद प्रांगण में हजारों भक्तों ने दीपदान कर प्रांगण को प्रकाशमय कर दिया। सात दिनों से चल रहे पावन श्री राम कथा के व्यास गुजरात सरकार से मानस मराल विभूषित परमपूज्य स्वामी संतोष जी महाराज ने किया।
गोपालगंज बिहार से आये नागेंद्र पाण्डेय के भजन व क्षेत्रीय कलाकार अमर सेठ उज्ज्वल ने “बम बम बोल रहा बेलवाई” गाकर खूब वाहवाही लूटी। राष्ट्रीय भोजपुरी गायक आर पी पाण्डेय ने भी भजन प्रस्तुत किया। अनिल अकेला मोदनवाल देश भक्ति झांकी सीमा पर लड़ रहे घायल फौजी गोलियों की बौछार करते हुए तिरंगे की शान का शानदार झांकी का मंचन किया। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोग तिरंगा लहराने लगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो उठा।
इस दौरान भोजपुरी के अंतराष्ट्रीय कलाकार मनोज सिंह टाइगर बतासा चाचा, सत्येंद्र सिंह पिंटू ,डा आर पी सिंह, डा अमित सिंह, रमेश राजभर, सुभाष राजभर, निर्मला अग्रहरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल ने बताया कि समिति के देव नारायण सिंह, कतारू बिन्द, डा फूलचंद्र सिंह, ध्रुव मोदनवाल, रणजीत गौतम, दिलीप अग्रहरि, शिवम अग्रहरि, लालचन्द जायसवाल, उमाशंकर सोनी, हनुमान अग्रहरि, साहिल सोनी, संजय सिंह मुन्ना, अंशुल, शिवा, आदर्श आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।