आकाश आनंद नेशनल कोर्डिनेटर का सम्मान करती श्रीकला धनंजय सिंह
संकल्प सवेरा। हमारे देश को बहन जी के नेतृत्व में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय वाली सरकार चाहिए। उक्त बातें बसपा के नेशनल कोर्डिनेटर आकाश आनंद ने बसपा पदाधिकारी/ प्रत्याशियों की बैठक में कही।
आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ बीएसपी ही है जो सभी धर्म सभी जाति का पूरा सम्मान रखती है।
आदरणीय बहन जी के निर्देश अनुसार बीएसपी ने मुस्लिम समाज को वोट बैंक नहीं समझा बल्कि उचित प्रतिनिधित्व दिया है।
यही नहीं बीएसपी ने ‘गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर’ तक क्षत्रिय समाज का भी सम्मान रखा है।
इसके पूर्व जौनपुर लोकसभा की प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह ने नेशनल कोर्डिनेटर आकाश आनंद को स्मृत चिन्ह देकर सम्मानित किया,उनके साथ नवीन सिंह भी रहे।















