अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा श्री राम जानकी धाम
समारोह पूर्वक हुआ शिलान्यास
मछली शहर।(जौनपुर )समाधगंज बाजार स्थित सौ वर्ष पुराने ऐतिहासिक राम जानकी हनुमान मंदिर को बाजार वासियों ने नया स्वरूप देने की कोशिश शुरू कर दी है। प्रस्तावित राम जानकी धाम मंदिर के निर्माण के लिए कल समाधगंज बाजार में समारोह पूर्वक शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने प्रस्तावित मंदिर का शिलान्यास किया। आयोजकों ने बताया की मंदिर को करोड़ों की लागत से ठीक उसी तर्ज पर बनाया जाएगा जैसा अयोध्या में श्री राम मंदिर बना है। कहां की मंदिर को भव्य और विशाल बनाने के लिए बाजार के कई लोगों ने अपनी जमीनें दान में दे दी हैं।
इस मौके पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, उपाध्यक्ष विमल भोज्यवाल जयप्रकाश गुप्ता मुकेश कुमार गुप्ता संगम कुमार, पंकज कुमार गुप्ताएडवोकेट ,सोनू गुप्ता , राम प्रकाश गुप्ता ,श्रीकांत गुप्ता विनोद कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे













