हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी
मुख्य मार्ग स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष के चौक पर झांकी व भण्डारा आयोजित
विधायक रमेश सिंह ने पूजन के बाद फिता काट किया उद्धाटन
देर रात तक चलता रहा राधा कृष्ण लीला मंचन![]()
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर नगर व क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। श्री राधे राधे ग्रुप द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष चौक पर झांकी व भण्डारा आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहें।
श्री सिंह ने कृष्ण व राधा जी को माल्यार्पण कर आरती उतारा। तदुपरांत भंडारा का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता रुपेश जायसवाल वेद प्रकाश जायसवाल समेत संस्था अध्यक्ष अनुभव जायसवाल, रंजित अग्रहरी, यस अग्रहरी, राज कमल जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, संदीप मोदनवाल, रविशंकर, रोशन, संजय, अमन, सोनू, करन, गोपाल, राहुल अन्ना आदि मौजूद रहे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी नगर के पक्का पोखरा, चतुर्भुज कालोनी स्थित मंदिर, जेसीज चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर, पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, नयी आबादी स्थित महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर समेत कई स्थानों पर सुन्दर झकिया सजाई गई थी। जगह-जगह रामायण सुंदरकांड राम व कृष्ण नाम संकीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजन हुए इसके अतिरिक्त लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों व आवास पर सभी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू ने महादेव मंदिर पर भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारकर जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम मनाया। भजनों पर लोग रातभर आस्था की डुबकी लगाते रहे। रात 12 बजते ही नंद के आनंद भयो… गूंज उठा।
इस दौरान किशन अग्रहरि, नितिन अग्रहरि, ज्ञान अग्रहरि, सीयाराम, आदि मौजूद रहे।












