जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव के दलित बस्ती में कुछ दबंगो द्वारा उनका घर जला दिया गया था जिसको संज्ञान में लेते हुए श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा व प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल सिंह के आदेश पर संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश विश्वकर्मा ने गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात किये उनकी पीड़ा व समस्या को सुने व उनको संगठन के माध्यम से राहत सामग्री राशन किट दिए एवं भविष्य में भी यथा सम्भव सहयोग करने की बात किये व मीडिया के लोगो से भी रूबरू हुए राजेश विश्वकर्मा ने कहा की यह जो आगजनी की घटना हुई बहुत ही निंदनीय है इसकी हम और हमारा संगठन घोर निंदा करता है । शासन व सरकार से मांग करते है कि उक्त तोड़फोड़ मारपीट व आगजनि की घटना में जो भी लोग अंजाम दिए है व संलिप्त है उनके खिलाफ शक्त से शक्त कार्यवाही हो व अपराधियों के संपत्ति को सरकार अपने कब्जे में कर पूरे नुकसान की भरपाई करें जिससे भविष्य में कभी भी कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने से पूर्व उनकी रूह काप जाए। व पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच हो जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके व सरकार सभी पीड़ितों की जानमाल की सुरक्षा करे उक्त मौके पर विशोक विश्वकर्मा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी, राम आशीष, ऋतुकांत, लाला विश्वकर्मा, चन्द्रसेन विश्वकर्मा, विनोद, चंद्रेश, राहुल, श्याम कन्हैया, ऋतुकांत सहित कई लोग उपस्थित रहे












