रामपुर। क्षेत्र के एक बाजार निवासी दुकानदार ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर जो अपने को पत्रकार बताता है।एक हजार रुपया रंगदारी टेक्स मांगने व ना देने पर फर्जी मुकदमे में फसाने तथा दुकान सीज कराने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए।थाने पर तहरीर देकर जानमाल की रक्षा व न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गोपालापुर बाजार निवासी सूरज गुप्ता पुत्र माता प्रसाद गुप्ता ने बुधवार को रामपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है।कि भरसथ गाँव निवासी एक व्यक्ति जो कि अपने को पत्रकार बताता है।पीड़ित को बुलाकर जमालापुर निवासी एक तथाकथित पत्रकार को अपना मित्र बताते हुए कहा की यहाँ के ये डीह बाबा है इनकी पूजा किया करो और हर माह 1000 हजार रुपये दे दिया करो जैसे अन्य दुकानदार देते है।पीड़ित दुकानदार ने कहाँ मेरे पास इतना पैसा नही है जो हर माह दे सकू।इसी बात को लेकर दोनों लोगो मे वादविवाद होने लगा।तथाकथित पत्रकार व उनका साथी दुकानदार को लात घुसे चलाने लगे जिससे वह सड़क पर गिर गया।और चोटहिल हो गया। तथाकथित पत्रकार व उनका साथी दुकानदार से कहा कि पुलिस वालों से मेरी अच्छी पहचान है। पैसा नही दोगे तो अंजाम बहुत बुरा होगा।तुम्हारा हाथपैर तोड़ देंगे।गांजा,शराब दिखाकर तुम्हारी दुकान सीज कराने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर जानमाल की रक्षा व न्याय की गुहार लगाई है।इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष रामपुर बालेन्द्र यादव ने बताया तहरीर मिली है एरिया इंचार्ज को दिया गया है जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी











