शीराज़-ए-हिन्द सहयोग फाउण्डेशन ने नितिन गडकरी को ओबरवृज बनवाये जाने के सम्बन्ध में भेजा ज्ञापन
संकल्प सवेरा,जौनपुर। शीराज़-ए-हिन्द सहयोग फाउण्डेशन ने आज नितिन गडकरी, सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री,भारत सरकार। को जौनपुर जंकशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में बनी डबल रेलवे क्रासिंग आदमपुर पर ओबरवृज बनवाये जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन भेजा है। जिसमे उन्होंने प्रथम रेलवेक्रसिंग से टूलेन रेलमार्ग, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, छपरा बिहार द्वितीय रेलवेक्रासिंग से टूलेन रेलमार्ग बंगाल, बिहार, उ०प्र० दिल्ली होते हुए कश्मीर तक जाता है।
उक्त दोनों क्रासिंग के चारों ट्रैक पर बहुत अधिक सुपरफास्ट ट्रेने एवं गुड्सट्रेनों के आवागमन से हर दस-बीस मिनट बाद रेलवेक्रासिंग पर जाम लग जाने से संबधित राजपथ पर जनता को घण्टों इंतजार करना पड़ता है, एक रेलवे क्रासिंग खुली तो दूसरी पर ट्रेनों के आगमन का संकेत होने की वजह से उक्त के बंद हो जाने से यात्रियों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी जाम के झाम से गंभीर रोगी अपने प्राणों से हाथ तक धो बैठते हैं ।
जौनपुर के जनता की उक्त कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए जौनपुर जंक्शन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में बनी डबल रेलवेक्रासिंग बनवाये जाने की कृपा करें, जौनपुर की जनता उपकार के लिए आभारी रहेगी।












