शीतला महरानी पुरोहित परिवार ने बच्चों को कराया भोजन
संकल्प सवेरा,जौनपुर। “शीतला महरानी पुरोहित परिवार”चौकियां जौनपुर द्वारा बच्चों को खीर प्रसाद वितरण किया गया।

समस्त कार्यक्रम शीतला विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया जिसकी अध्यक्षता पं विद्याधर त्रिपाठी ने किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सहयोगियों ने कार्यक्रम को विस्तृत रूप दिया.
कार्यक्रम में रीता पाल, मनोरमा विश्वकर्मा, प्रीति यादव, उमेश सैनी तथा जयकान्त त्रिपाठी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

कार्यक्रम के समापन में मुख्य ट्रस्टी के रूप में पं विद्याधर त्रिपाठी ने बच्चों को आशीर्वाद के साथ सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया…













