सोंधी ब्लाक में महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खेतासराय,संकल्प सवेरा सोंधी ब्लाक में सोमवार को महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के अधिकार के बारे में बताया गया। प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई गई।
राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने कहा कि जब महिलाओं के अधिकारों की बात आती है तो वह पीछे रह जाती हैंं। इस लिए महिलाओं को जगाने की आवश्यकता होती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाया।
महिला थानाध्यक्ष किरण मिश्रा ने महिलाओंं की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। सीडीपीओ श्यामा देवी ने पुष्टाहार तो डॉ.समरीन ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया।
महिला सूचना विभाग की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह ने मिशन शक्ति पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर
आधा दर्जन प्रसूता को गोदभराई के रूफ में फल वितरण के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी।
अध्यक्षता खण्ड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव तथा संचालन एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने किया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी हलिहारी राम, डॉ.फैजान, डॉ.सभाजीत यादव, जितेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।












